स्पाइस जेट के विमान में आई खराबी से दिल्ली एयर पोर्ट पर यात्री हुए परेशान
बोर्डिंग करने के बाद यात्रियों को 40 मिनट तक एयर लाइन्स की बस में बैठने को मजबूर किया गया। वहीं बाद में दोबारा से यात्रियों को बोर्डिंग ओर सुरक्षा जांच करवाई गई।
By JP YadavEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 02:08 PM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर मुंबई जाने वाली उड़ान में शुक्रवार को सुबह तकनीकी खराबी आने की वजह से उसके यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्डिंग करने के बाद यात्रियों को 40 मिनट तक एयर लाइन्स की बस में बैठने को मजबूर किया गया। वहीं, बाद में दोबारा से यात्रियों को बोर्डिंग ओर सुरक्षा जांच करवाई गई।
इस कारण से करीब 2 घंटे की देरी से विमान ने उड़ान भारी। घटना उड़ान एसजी-153 की है। इसे सुबह एयरपोर्ट से 6.10 बजे रवाना होना था। इसमें करीब 100 यात्री सवार थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें