विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट में संक्रमण की समस्या के बाद 15 जून को हुई थीं भर्ती

Published: Thu, 19 Jun 2025 03:35 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jun 2025 03:42 PM (IST)

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट संबंधी शिकायत के बाद 15 जून को दिल्ली ...और पढ़ें

सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी। (फाइल फोटो)
सोनिया गांधी को मिली अस्पताल से छुट्टी। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह गत 15 जून को पेट संबंधी शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थी। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरुप ने कहा कि सोनिया गांधी जी स्थिति अब बेहतल है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

इससे पहले, डॉक्टरों ने हेल्थ अपडेट जारी की थी। इसमें डॉ. एस. नंदी और डॉ. अमिताभ यादव ने बताया कि उन्हें पेट में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था, जिसका सफलतापूर्वक इलाज किया गया। उनकी हालत में सुधार है और उन्हें आज छुट्टी देने की योजना है। उनका आगे का इलाज जारी रहेगा और उनकी बारीकी से निगरानी की जाएगी।

सात जून को शिमला में भी बिगड़ी थी तबीयत

बता दें, इससे पहले सात जून को भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब वह निजी दौरे पर शिमला गई थीं। तब उन्हें वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में जब वह दिल्ली पहुंची तो उन्हें नियमित जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल भी ले जाया गया था।