Rekha Gupta: 'मेरा परिवार बहुत खुश है, मेरी मां...', रेखा के CM बनने पर पहली बार बोला बेटा निकुंज गुप्ता
Rekha Gupta News रेखा गुप्ता ने दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बेटे निकुंज गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार बहुत खुश है। वह पिछल ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को राजधानी दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके बाद छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा जैसे नाम शामिल हैं।
निकुंज गुप्ता ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि मेरा परिवार बहुत खुश है कि मेरी मां मुख्यमंत्री बनीं। वह पिछले 30 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने अपने दम पर सब कुछ हासिल किया है, उनके पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं था।
VIDEO | Delhi chief minister Rekha Gupta's son Nikunj Gupta on Thursday said that the entire family was very happy with his mother's achievement.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 20, 2025
"My family is very happy that my mother has become CM. She has been working hard for the past 30 years. She has achieved everything… pic.twitter.com/o2wgwuSd6N
रेखा गुप्ता के पति
रेखा गुप्ता के पति (Rekha Gupta Husband) का नाम मनीष गुप्ता (Manish Gupta) है। मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया। रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पति बीमा के बिजनेस से जुड़े हैं और उनका निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार भी है।
Rekha Gupta के हैं दो बच्चे
दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है तो छोटे बेटे का नाम निकुंज है। बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।
रेखा गुप्ता के बारे संक्षेप में जानें
1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी बनीं
1995-96 में डूसू की सेक्रेटरी बनीं
1996-97 में डूसू की अध्यक्ष बनीं
2003-04 में भाजयुमो दिल्ली की सेक्रेटरी बनीं
2004-06 में भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव बनीं
2007 में उत्तरी पीतमपुरा में पार्षद बनीं
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव बनीं
2025 में शालीमार बाग से विधायक बनीं और अब मुख्यमंत्री
यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: दिल्ली सरकार यमुना घाट पर रचेगी इतिहास, शाम 7 बजे बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।