विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पार्टी के बहाने छात्रा को ले गए दोस्त के घर, छह लड़कों ने किया गैंगरेप

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 26 Feb 2017 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 07:26 AM (IST)

छात्रा ने पुलिस को बताया कि फरीदाबाद में आरोपी उसे अपने दोस्त रोहतास के घर ले गए। वहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पार्टी के बहाने छात्रा को ले गए दोस्त के घर, छह लड़कों ने किया गैंगरेप
पार्टी के बहाने छात्रा को ले गए दोस्त के घर, छह लड़कों ने किया गैंगरेप

नई दिल्ली [जेएनएन]। लाजपत नगर स्थित पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से छह लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार घटना तीन फरवरी की है। छात्रा ने पुलिस को मामले की जानकारी 18 फरवरी को दी। पुलिस ने पांच आरोपियों गौरव, सनी, रोहतास, विनोद और बंटी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी सचिन फरार है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि गौरव और सनी उसके दोस्त हैं और उन्होंने उसे फरीदाबाद ले जाकर अपने चार और दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दर्जन भर टीमों ने अलग-अलग जगहों से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: न चाकू न तलवार, आंखों में आंखें डालकर करते हैं शिकार

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्रों ने कॉलेज में हुए कार्यक्रम के बाद छात्रा से कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ फरीदाबाद में पार्टी करना चाहते हैं, इसलिए वह उनके साथ फरीदाबाद गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि फरीदाबाद में आरोपी उसे अपने दोस्त रोहतास के घर ले गए। वहां तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर वहीं विनोद व बंटी भी आ गए उन्होंने भी दुष्कर्म किया। फिर पांचवे आरोपी सचिन ने उसे दिल्ली तक लिफ्ट देने के बहाने के कार में बैठाया और दुष्कर्म किया। पुलिस को अभी तक सचिन की तलाश है।

पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवकों ने कुछ दिन पहले भी उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने तब उनके साथ जाने से मना कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने कॉलेज में होने वाले प्रोग्राम के दौरान उससे संपर्क किया और उसे फरीदाबाद घूमने चलने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: छह वर्षीय मासूम से दरिंदगी, पंचायत ने दो लाख रुपये में मामला किया रफादफा