विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण, दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अफसर से मिले मनजिंदर सिंह सिरसा

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 19 Sep 2020 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 03:26 PM (IST)

17 वर्षीय इस लड़की का अपहरण 15 दिन पहले दो मुस्लिम युवकों ने किया। इसके बाद लड़की के बारे में ...और पढ़ें

नाबालिग लड़की की सांकेतिक फोटो, जिसका अपहरण हुआ।
नाबालिग लड़की की सांकेतिक फोटो, जिसका अपहरण हुआ।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हिंदुओं और सिख समुदाय पर अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में एक और सिख नाबालिग लड़की के अपहरण और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय सिख नाबालिक लड़का का पहले अपहरण किया फिर जबरन धर्म परिवर्तन के बाद निकाह करवा दिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 

इस मामले को लेकर दिल्ली के पूर्व विधायक और सिख नेता मनजीत सिंह सिरसा ने विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव जेपी सिंह (JP Singh, Joint Secretary, Foreign Affairs) से मुलाकात की। इस मामले को लेकर मुलाकात के दौरान गुजारिश की है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो