विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड केस में टली सुनवाई, अब 14 अप्रैल को साकेत कोर्ट में सुना जाएगा मामला

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Thu, 06 Apr 2023 08:43 PM (IST)

साकेत कोर्ट ने बृहस्पतिवार को वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ ...और पढ़ें

वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई टाल दी।
वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई टाल दी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट ने बृहस्पतिवार को वकीलों की हड़ताल के मद्देनजर श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर सुनवाई टाल दी। सुनवाई की अगली तारीख 14 अप्रैल तय की गई है। हालांकि, बृहस्पतिवार को आफताब को कोर्ट के समक्ष भौतिक रूप से पेश किया गया। दरअसल, द्वारका क्षेत्र में अधिवक्ता वीरेंद्र नरवाल की कथित हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने पिछले कुछ दिनों से हड़ताल कर रखी है।

सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने आफताब के वकील को उनके पक्ष में किसी भी फैसले की एक प्रति दायर करने की स्वतंत्रता दी। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा कि अपने दलीलों को मजबूती देने वाले कुछ फैसलों की प्रति वे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। चूंकि आफताब के वकील की ओर से तर्क दिया गया था कि हत्या और सबूत मिटाने के आरोप एक साथ नहीं लगाए जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।