Move to Jagran APP

चरमराई हुई है अर्थव्यवस्था, महिलाओं के अधिकारों के लिए करेंगे काम: शर्मिष्ठा मुखर्जी

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दिल्ली में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 11:00 PM (IST)
चरमराई हुई है अर्थव्यवस्था, महिलाओं के अधिकारों के लिए करेंगे काम: शर्मिष्ठा मुखर्जी
चरमराई हुई है अर्थव्यवस्था, महिलाओं के अधिकारों के लिए करेंगे काम: शर्मिष्ठा मुखर्जी

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री व प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने शुक्रवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सुष्मिता देव, पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मत्री डॉ. योगानंद शास्त्री, किरण वालिया, मीडिया संयोजक मेंहदी माजिद, चतर सिंह व अन्य नेता शामिल थे।

loksabha election banner

महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य

नवनियुक्त प्रदेश महिला काग्रेस अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दिल्ली में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है, जिसके कारण महंगाई आसमान छू रही है। जब भी महंगाई बढ़ती है तो इसका सबसे बड़ा असर महिलाओं पर पड़ता है, क्योंकि महिलाएं घर चलाती है। दिल्ली में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पिछली सरकार ने जितना काम किया उससे आगे कुछ नहीं हुआ है, जिसके लिए वह संघर्ष करेंगी।

मजबूत होगी कांग्रेस

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में लाना चाहिए और महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करके उनको ज्यादा से ज्यादा टिकट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें शर्मिष्ठा मुखर्जी पर पूरा विश्वास है और महिला कांग्रेस को शर्मिष्ठा मुखर्जी के नेतृत्व में और मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस ने महिला सशक्तीकरण के लिए किया कार्य

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जो कई दशकों से कांग्रेस की सेवा करता आ रहा है। वह पिछले तीन वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्य कर रही हैं और उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में 15 साल तक दिल्ली का चहुंमुखी विकास हुआ। 

यह भी पढ़ें: एक साथ दो मोर्चों पर घिरे केजरीवाल, LG के फैसलों से दिल्‍ली में सियासत तेज

यह भी पढ़ें: PM बोले- यूथ फेस्टिवल में दिखा; एक भारत, श्रेष्ठ भारत, दिव्य भारत का चित्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.