Move to Jagran APP

शर्मनाक: अलग अलग स्थानों पर महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक वारदात, पुलिस पर उठे सवाल

महिला अपराधों पर नियंत्रण लगाने के लिए दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिले में महिला पुलिस उपायुक्तों की तैनाती की गई थी। लेकिन पिछले पचास दिनों में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है ।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 08:27 PM (IST)
शर्मनाक: अलग अलग स्थानों पर महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक वारदात, पुलिस पर उठे सवाल
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित आटो चालक ने पीड़िता को जमकर पीटा है और वह अस्पताल में भर्ती है।

नई दिल्ली [गौरव बाजपेई]। महिला अपराधों पर नियंत्रण लगाने के लिए दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिले में महिला पुलिस उपायुक्तों की तैनाती की गई थी। लेकिन, पिछले पचास दिनों में महिलाओं व बच्चियों के खिलाफ लगातार अपराधों की संख्या बढ़ रही है। बीती 23 व 24 नवंबर को दक्षिण पूर्वी जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आटो चालकों द्वारा अपहरण कर एक किशोरी समेत दो के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पहले मामले में पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित आटो चालक ने पीड़िता को जमकर पीटा है और वह अस्पताल में भर्ती है।

loksabha election banner

पुलिस ने सरिता विहार से किया गिरफ्तार

आरोपित वाजिद को सरिता विहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले मे गोवदपुरी थाना पुलिस अब तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार पहला मामला 23 नवम्बर की रात का है। जहां 22 वर्षीय महिला अपने आफिस से घर जा रही थी। शाहीन आग मेट्रो स्टेशन पास वह आटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक आटो चालक आया और उसने महिला को घर छोड़ने की बात कही।

महिला आटो में बैठ गई, जिसके बाद आरोपित जबरन उसे एक सूनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ आटो में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने दुष्कर्म से पहले पीड़िता के विरोध करने पर उसे जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल अवस्था में ही पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और सड़क किनारे उसे फेंक कर फरार हो गए। घटना के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची सरिता विहार थाना पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन कर एक आरोपित वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा मामला गोविंदपुरी इलाके का है। जहां 24 नवम्बर को आटो चालक ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह गोविंदपुरी इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। वारदात के समय किसी काम से घर से बाहर थी और अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान एक आटो उनके पास आकर रूका और आरोपित ने जबरन बच्ची को आटो में खींचने की कोशिश की। इस पर बच्चियों ने विरोध किया लेकिन आटो चालक बच्ची को लेकर फरार हो गया। आरोपित ने एक सुनसान जगह लेकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसे वहां छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित बच्ची ने लोगों से मदद लेकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोविंदपुरी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की।

50 दिन में दक्षिण और दक्षिण पूर्वी जिले में दुष्कर्म के 11 मामले

  • 23 नवम्बर - डिफेंस कालोनी में घर के बाहर से खेलती बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम
  • 20 नवंबर- घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार माह तक करता रहा दुष्कर्म
  • 16 नवंबर- नौकरी दिलाने के नाम पर बिहार से दिल्ली लेकर आई गई युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म
  • 16 नवंबर- सनलाइट कालोनी में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म
  • 3 नवंबर- सराय काले खां में छेड़खानी की शिकायत करने पर 11 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में गर्म दूध से झुलसी किशोरी
  • 25 अक्टूबर- पुल प्रह्लादपुर में सौतेले पिता ने 11वीं पढ़ रही बेटी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हास्टल वार्डन को हुई जानकारी, केस दर्ज
  • 21 अक्टूबर- सरिता विहार में सहेली के पति ने किया युवती के साथ किया दुष्कर्म
  • 19 अक्टूबर- 10 रुपये का लालच देकर 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
  • 16 अक्टूबर- ओखला में 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से दुष्कर्म
  • 10 अक्टूबर- हौजखास इलाके में एम्स के रेजीडेंट डाक्टर ने जूनियर डाक्टर के साथ किया दुष्कर्म
  • 1 अक्टूबर- लाजपत नगर में घरेलू सहायिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.