विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब दिल्ली में हमेशा के लिए आ गए शाहरुख खान, जानिये-किस रूप-रंग में दिखेंगे किंग खान

By JP YadavEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 08:23 AM (IST)

नीली शेरवानी में वह खास अपने रोमाटिंक पोज में हैं, जिनपर उनके चाहने वाले जान छिड़कते हैं।

अब दिल्ली में हमेशा के लिए आ गए शाहरुख खान, जानिये-किस रूप-रंग में दिखेंगे किंग खान
अब दिल्ली में हमेशा के लिए आ गए शाहरुख खान, जानिये-किस रूप-रंग में दिखेंगे किंग खान

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली का छोरा और बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान से मिलना अब दिल्ली में भी हो सकेगा। कनॉट प्लेस में मैडम तुसाद संग्रहालय में उनका मोम का पुतला लगाया गया है। नीली शेरवानी में वह खास अपने रोमाटिंक पोज में हैं, जिनपर उनके चाहने वाले जान छिड़कते हैं।

ऐसे में संग्रहालय में आने वाले उनके प्रशंसकों को अपने मनपसंद सितारे के नजदीक आने और उनके साथ यादों को संजोने का मौका मिलेगा। 

एक पुतला लंदन के संग्रहालय में भी लगा है। पुतला के अनावरण के मौके पर मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक व निदेशक अंशुल जैन ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि हम दिल्ली के आकर्षण में शाह रुख खान की फिगर को भी लेकर आए हैं।

बता दें कि इस म्यूजियम में सलमान खान का पुतला भी लग चुका है। वैसे, मैडम तुसाद संग्रहालय में किंग खान का यह दूसरा पुतला है।