Move to Jagran APP

बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर किशोरी के साथ किया गंदा काम, आरोपी फरार

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह घर पर थी, तभी आरोपी इमरान और अकबर उनके घर आए और मारपीट के बाद दोनों ने यौन शोषण किया।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 04 Jun 2017 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jun 2017 05:36 PM (IST)
बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर किशोरी के साथ किया गंदा काम, आरोपी फरार
बुजुर्ग महिला को कमरे में बंद कर किशोरी के साथ किया गंदा काम, आरोपी फरार

नई दिल्ली [जेएनएन]। नरेला इलाके में एक किशोरी ने दो लोगों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला व एक अन्य महिला को जमकर पीटा और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपी इमरान और अकबर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी उसकी बुआ के साथ नरेला में रहती है। पीड़ित और आरोपी पक्ष में विवाद चल रहा है। 

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बुधवार को अपने घर पर थी। तभी आरोपी इमरान और अकबर उनके घर आए और मारपीट के बाद दोनों ने यौन शोषण किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। 

यह भी पढ़ें: नाबालिग ने मां को बताई फैक्ट्री मालिक की करतूत, बोली- रोज करता है रेप

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर महिला को दिया धोखा, नाम बदलकर बनाए शारीरिक संबंध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.