Move to Jagran APP

फर्जी वीजा पर विदेश जाने की फिराक में थे यात्री, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक विदेश जाने के लिए आंध्रप्रदेश के रहने वाले सात यात्री गत दिनों आइजीआइ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्हें इटली के रास्ते रोम जाना था।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 23 Sep 2017 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 07:41 PM (IST)
फर्जी वीजा पर विदेश जाने की फिराक में थे यात्री, गिरफ्तार
फर्जी वीजा पर विदेश जाने की फिराक में थे यात्री, गिरफ्तार

नई दिल्ली [जेएनएन]। आइजीआइ एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा पर विदेश जाने के प्रयास का एक मामला प्रकाश में आया है। आंध्रप्रदेश के रहने वाले सात यात्री रोम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन फर्जी वीजा पाए जाने पर सभी को दबोच लिया गया। आरोपी यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

loksabha election banner

आरोपियों की पहचान एस शेख, केआर मादिपत्ती, विजय गणेश, नागा के. मादिपत्ती, अरुण कुमार, नागार्जुन वी और नागा प्रसाद के रूप में हुई है। यात्रियों को गिरफ्तार कर आइजीआइ एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि यात्रियों ने किससे वीजा बनवाया था।

इटली के रास्ते रोम जाना था

पुलिस के मुताबिक विदेश जाने के लिए आंध्रप्रदेश के रहने वाले सात यात्री गत दिनों आइजीआइ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्हें इटली के रास्ते रोम जाना था। उनका तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या टीके-717 का टिकट बना हुआ था। यात्रा से पूर्व इमीग्रेशन अधिकारियों ने उनके यात्रा दस्तावेज की जांच की। जिसमें सातों यात्रियों का वीजा फर्जी प्रतित हुआ। जिसके बाद जांच के लिए सभी वीजा की कापी मेल द्वारा इटली दूतावास भेजी गई।

दर्ज किया गया मुकदमा 

दूतावास अधिकारी में बताया कि वीजी और उसपर लगे स्टीकर फर्जी हैैं। जिसके बाद सभी यात्रियों को दबोच आइजीआइ पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी यात्रियों के खिलाफ धोखाधड़ी, पासपोर्ट एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी नौकरी के लिए अवैध तरीके से विदेश जाने की जुगत में थे। 

यह भी पढ़ें: अलकायदा आतंकी के इरादे जानकर उड़ जाएंगे होश, सीरिया से भी जुड़े तार

यह भी पढ़ें: 17 साल की किशोरी कैसे पहुंची जीबी रोड, कौन बना मसीहा...पढ़ें खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.