विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें, रविवार को येलो लाइन पर कुछ घंटे के लिए बंद रहेंगी मेट्रो सेवाएं

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:58 PM (IST)

डीएमआरसी ने बताया कि रविवार सुबह 730 बजे तक मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के बीच येलो लाइन पर कोई सेवा ...और पढ़ें

रविवार को येलो लाइन पर कुछ घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी मेट्रो सेवाएं
रविवार को येलो लाइन पर कुछ घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी मेट्रो सेवाएं

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवाएं रविवार को कुछ घंटे के लिए येलो लाइन पर उपलब्ध नहीं रहेंगी। डीएमआरसी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक खंड पर विश्वविद्यालय और मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे तक मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के बीच मेट्रो नही चलेगी। इस अवधि के दौरान जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।

डीएमआरसी ने बताया कि मेंटिनेंस कार्य (maintenance work) की वजह से इस दौरान यात्रियों को कोई मेट्रो नही मिलेगी। हालांकि अन्य नेटवर्क व मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं अन्य दिनों की भांति चलती रहेगी। 

डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इस दौरान दिल्ली मेट्रो की फीडर बस सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध रहेंगी। यात्री परेशानी से बचने के लिए अपने मेट्रो की फीडर बस सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें टिकट नहीं लेना पड़ेगा।

इन जगहों के यात्रियों को उठानी पड़ सकती है ज्यादा परेशानी

दरअसल, जीटीबी मेट्रो स्टेशन उत्तरी दिल्ली के किंग्सवे कैंप क्षेत्र में स्थित है जोकि दिल्ली विश्वविद्यालय और मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच में पड़ता है। इस वजह से यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के आस-पास के रहने वाले यात्रियों पर भी इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए या तो दिल्ली मेट्रो की फीडर बस सेवा का मुफ्त में सेवा ले सकते हैं या फिर उन्हें अन्य विकल्प का सहारा लेना पड़ेगा। 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। इस लाइन पर रोजाना सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। रविवार को छुट्टी के कारण यात्रियों की बेशक संख्या कम होती है लेकिन यात्रियों का आवागमन रोजाना जारी रहता है।