विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IN PICS Kisan Rail Roko Andolan: देखिए- दिल्ली-NCR में कैसा रहा किसानों का रेल रोको आंदोलन

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2021 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 05:41 PM (IST)

Kisan Rail Roko Angolan केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार दोपहर बारह बजे ...और पढ़ें

रेवाड़ी- पटौदी स्थित पातली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे आंदोलनकारी ।
रेवाड़ी- पटौदी स्थित पातली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे आंदोलनकारी ।

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में किसानों का रेल रोको अभियान शांतिपूर्वक रहा। कुछ जगहों पर ट्रेनों को रोका गया था जिन्हें अब रवाना कर दिया गया है। रेल रोको को लेकर दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशन, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पलवल रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने भी संयम का परिचय देते हुए कोई उपद्रव नहीं किया।

बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार दोपहर बारह बजे से चार बजे तक रेल रोको अभियान का एलान किया था। जिसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।

पलवल: केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने दोपहर बारह बजे से चार बजे तक रेल रोको अभियान का एलान किया था, लेकिन यहां अतोह फाटक पर बैठे किसानों ने तीन बजे ही रेलवे ट्रैक खाली कर दिया। शांतिपूूर्ण रहा आंदोलन।

गुरुग्राम : रेल रोको आंदोलन के चलते गुरुग्राम में बरेली-भुज को रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन द्वारा रोका गया था। गाड़ी का गुरुग्राम में पहुंचने का समय 12 : 50 बजे था लेकिन आंदेालन के कारण लगभग सवा 2 घंटे से ट्रेन रुकी रही।

पलवल: किसान आंदोलन के रेल रोको अभियान के दौरान होडल रेलवे स्टेशन पर दो माल गाड़ियां काफी देर यहां पर रुकी रहीं।

नरेला रेलवे स्टेशन: रेल रोको को लेकर नरेला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सँभालने वाले भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के जवान।

सोनीपतः सोनीपत के गोहाना में समतामूलक महिला संगठन से 12 महिलाएं ट्रैक पर पहुंची। इनके अलावा किसान संगठन से जुड़े लोग भी रेल ट्रैक पर बैठे रहे। 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशनः किसानों के रेल रोको अभियान को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया था। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कों पर एहतियातन बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की गई।

फरीदाबाद: कृषि कानूनों के विरोधियों द्वारा रेल रोको आह्वान का प्रभाव फरीदाबाद में नही दिखाई दिया। यहां पर शांतिपूर्ण माहौल है। प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक पर जाने से रोकने के लिए उचित इंतजाम किए गए थे। फरीदाबाद, न्यू टाउन और बल्लबगढ़ रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रही।

रेवाड़ीः यहां पर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। मालगाड़ी भी नहीं जाने दी गई। अजरका स्टेशन पर आंदोलनकारियों द्वारा धरना दिए जाने के कारण रेवाड़ी की ओर कोई गाड़ी नहीं जाने दी गई। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।