यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bangladesh Protest: ढाका में तख्तापलट के बाद दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई
Bangladesh Protest बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच सोमवार को तख्तापलट हो गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ...और पढ़ें

HighLights
- बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार की भी नजर।
- विरोध-प्रदर्शन के बाद पीएम शेख हसीना ने दिया इस्तीफा।
एएनआई, नई दिल्ली। बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद पूरी स्थिति पर भारत सरकार भी नजर बनाए हुए है। हालातों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां, पीसीआर की गस्त बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई है।
बांग्लादेश में सोमवार को तख्तापलट हो गया। पड़ोसी देश में इतनी जल्दी हालात रक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों की वजह से बदले हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और राजधानी ढाका छोड़ दिया है। उनके भारत में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
#WATCH | Security heightened outside Bangladesh High Commission in Delhi pic.twitter.com/0WHjpQ41nt
— ANI (@ANI) August 5, 2024
सेना बना सकती है सरकार
राष्ट्र के नाम एक टेलीविजन संबोधन में, सेना प्रमुख वकर-उज़-ज़मान ने कहा कि सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। कई रिपोर्टों के अनुसार, हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ देश छोड़कर चली गई हैं। एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की सड़कों पर रविवार को भीषण झड़पें हुईं, जिसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 300 हो गई। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
