विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदमाश ताबड़तोड़ चाकू मारते रहे, लोग तमाशबीन बन देखते रहे; जाफराबाद मर्डर का वीडियो हो रहा वायरल

Published: Mon, 06 May 2024 05:19 PM (IST)

जाफराबाद में एक शख्स की चाकू गोदकर की हत्या का वीडियो सोमवार को जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ...और पढ़ें

जाफराबाद मर्डर का वीडियो हो रहा वायरल।
जाफराबाद मर्डर का वीडियो हो रहा वायरल।

HighLights

  1. चाकू से ताबड़तोड़ वार कर स्कूटी सवार युवक की बीच गली में हत्या का वीडियो वायरल
  2. आशंका रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम, जान गंवाने वाला युवक था घोषित बदमाश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। चौहान बांगर इलाके में रविवार शाम सरेराह बदमाशों ने चाकू से गोदकर स्कूटी सवार एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नाजिर उर्फ नन्ने के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहंचे। जांच में पता चला कि जान गंवाने वाला युवक जाफराबाद थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। 

वहीं, घटना का वीडियो सोमवार को जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि नाजिर के ऊपर कई लोग चाकू से लगातार वार कर रहे हैं। आरोपियों ने उसपर तब तक हमला किया है, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। वीडियो वहीं एक बिल्डिंग से किसी शख्स ने मोबाइल से शूट किया है। वहीं आसपास कई लोगों को खड़ा देखा गया। वे तमाशबीन बनते देखते रहे।

नाजिर समेत उसके तीन भाई घोषित बदमाश

बता दें, नाजिर परिवार के साथ चौहान बांगर स्थित अखाड़े वाली गली में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व चार भाई हैं। नाजिर समेत उसके तीन भाई घोषित बदमाश हैं। हत्या से इलाके में दहशत है। जिला पुलिस उपयुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शाम सात बजे नाजिर स्कूटी लेकर मंगला अस्पताल वाली गली से गुजर रहा था। तभी तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और गला रेतने के साथ उसपर चाकू से कई वार कर दिए। युवक की हत्या कर बदमाश फरार हो गए। 

बदमाशों की पहचान की हो रही कोशिश

नाजिर पर कई आपराधिक केस दर्ज थे। परिवार से पूछताछ कर पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसकी किससे रंजिश चल रही थी। जांच में पता चला कि वर्ष 2021 में वह जेल से बाहर आया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Delhi Murder: किराए को लेकर कहासुनी के बाद ऑटो चालक ने युवक को चाकू घोंपा, मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।