विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के बाद दिल्ली की झांकी भी अब गणतंत्र दिवस परेड में नहीं दिखेगी; सौरभ भारद्वाज बोले- ऐसा करना दुर्भावना से प्रेरित

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 29 Dec 2023 12:33 PM (IST)

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री ...और पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की झांकी को शामिल करने की स्वीकृति नहीं मिलने को दुर्भावना से प्रेरित बताया।
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की झांकी को शामिल करने की स्वीकृति नहीं मिलने को दुर्भावना से प्रेरित बताया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दिल्ली की झांकी नहीं दिखेगी। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की झांकी को शामिल करने की स्वीकृति नहीं मिलने को दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की झांकी को केंद्र सरकार बार-बार रद्द कर देती है। उनके अनुसार भाजपा का यह कहना कि झांकी को स्वीकृति देना या ना देना झांकी के विषय पर निर्भर करता है,  यह बयान ठीक नहीं है।  

उन्होंने कहा कि झांकी की थीम केंद्र सरकार देती है और इसको लेकर कोई प्रतियोगिता नहीं होती। केंद्र सरकार ने इस बार दिल्ली की झांकी की थीम 'विकसित भारत' दी थी। केंद्र के सुझाव पर झांकी में कुछ बदलाव भी किए गए थे। यदि कुछ और सुझाव दिए जाते तो उसमें भी बदलाव किया जाता। झांकी में दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को दिखाया गया था।

ये भी पढ़ेंः IGI Airport: फर्जी दस्तावेज पर विदेश भेजने की कोशिश में पकड़े गए पांच आरोपी, चार एयर इंडिया के कर्मचारी भी शामिल

पंजाब की तीन झांकियां रद्द

बता दें, इससे पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड पर पंजाब की प्रस्तावित तीनों झांकियों को रद्द कर दिया गया था। इस साल 20 राज्यों की झांकियां दिखाई जाएंगी लेकिन पंजाब की झांकी इसमें नहीं होगी। यह लगातार दूसरा साल है, जब पंजाब की झांकी को स्थान नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी आलोचना भी की थी।

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की परेड पर दिखाई जाने वाली तीनों झांकियां रद, सीएम मान नाराज, कहा पंजाब में ही दिखाएंगे