विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तांत्रिक सूफी बाबा ने पहले महिला को सम्मोहित किया और फिर किया ये गंदा काम

By Ramesh MishraEdited By:
Published: Sun, 22 Apr 2018 03:53 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 08:35 AM (IST)

पुलिस के अनुसार, आरोपित तंत्र-मंत्र से मनचाहा प्यार दिलाने, सूनी गोद भरने, परीक्षा में पास कराने और नौकरी दिलाने का दावा करता था।

तांत्रिक सूफी बाबा ने पहले महिला को सम्मोहित किया और फिर किया ये गंदा काम
तांत्रिक सूफी बाबा ने पहले महिला को सम्मोहित किया और फिर किया ये गंदा काम

नई दिल्ली [ जेएनएन ]  । संगम विहार थाना पुलिस ने शनिवार को घरेलू कलह सुलझाने के नाम पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले तांत्रिक को संगम विहार से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान आफताब (45) निवासी देवली एक्सटेंशन के रूप में हुई है।

आरोपित तांत्रिक इलाके में सूफी बाबा के नाम से मशहूर है। उसके खिलाफ मदद मांगने गई महिला को डराने, पीटने और छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपित तंत्र-मंत्र से मनचाहा प्यार दिलाने, सूनी गोद भरने, परीक्षा में पास कराने और नौकरी दिलाने का दावा करता था।

पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी कि वह सूफी बाबा के पास घरेलू कलह खत्म करवाने के लिए गई थीं। आरोप है कि सूफी बाबा उन्हें एक बंद कमरे में लेकर गए, जहां पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था। कमरे में आरोपित ने पहले महिला को सम्मोहित किया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ की।

इसके बाद जब महिला वहां से बाहर निकलकर होश में आईं तो उन्हें छेड़छाड़ की बात पता चली। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना संगम विहार पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।