Delhi Election 2025: संदीप कुमार ने छोड़ा AAP का दामन, कई कार्यकर्ता समेत BJP में हुए शामिल
मतदान से चंद घंटे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर आप के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। अब आगे देखना है कि बीजेपी की क्या रणनीति सामने आती है।

डिजिटल जागरण, नई दिल्ली। मतदान से चंद घंटे पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सोमवार को मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर आप के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।
#WATCH | #DelhiElection2025 | District Vice President of AAP, Sandeep Kumar joined BJP in the presence of BJP candidate from Malviya Nagar Satish Upadhyay today. Several AAP workers also joined BJP at the occasion.
— ANI (@ANI) February 3, 2025
(Video: Office of Satish Upadhyay) pic.twitter.com/R0nBwkjOLg
वहीं, पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच आठ विधायकों ने भ्रष्टाचार और तानाशाही का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी वाली राजनीति पर भी सवाल खड़े किए।
पत्र में केजरीवाल को बताया तानाशाह
केजरीवाल को लिखे पत्र में इन विधायकों ने कहा कि भ्रष्टाचार दूर करने के लिए बनी पार्टी स्वयं भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। पालम विधानसभा क्षेत्र से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, जनकपुरी से राजेश ऋषि, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया, मादीपुर से गिरीश सोनी और महरौली से नरेश यादव ने इस्तीफा दिया है।
पार्टी ने इस बार इन विधायकों के टिकट काट दिए थे। आगामी पांच फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान होना है।केजरीवाल को अलग-अलग लिखे पत्र में ज्यादातर विधायकों ने पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नरेश यादव ने पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं। क्योंकि आप भ्रष्टाचार के दलदल में पूरी तरह से फंस चुकी है।
यादव ने पत्र में लिखी ये बात
यादव ने कहा कि मैंने पार्टी को ईमानदारी की राजनीति के लिए ही ज्वाइन किया था, लेकिन आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधानसभा क्षेत्र में पिछले 10 वर्ष में लगातार 100 प्रतिशत ईमानदारी से काम किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि महरौली के लोगों से चर्चा की। उनकी राय थी कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है, इसलिए पार्टी को छोड़ देना चाहिए।
जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने केजरीवाल को भेजे पत्र में कहा कि अन्ना आंदोलन से जन्मी, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाने के लिए केजरीवाल की ओर से बनाई गई आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार युक्त पार्टी बन गई है। आप ने भ्रष्टाचार-मुक्त शासन से दूरी बना ली है। पार्टी ने अन्ना के सिद्धांतों के साथ विश्वासघात किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।