यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saket Court Firing: 'LG साहिब, ये हमारी दिल्ली में क्या हो रहा है?', साकेत कोर्ट फायरिंग पर बोले CM केजरीवाल
दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक अपनी ही पत्नी पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 5 गोलियां चलाईं, जिसमें से 4 महिला को लगी हैं। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब इस मामले में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। साथ ही केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से एलजी पर निशाना साधते हुए भी सवाल पूछा है।
रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती लोगों की सुरक्षा: केजरीवाल
केजरीवाल ने निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए, ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।
दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती। https://t.co/TRuPfYUqJU
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2023
CM ने LG से पूछा सवाल
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा, LG साहिब, ये हमारी दिल्ली में क्या हो रहा है?
LG साहिब, ये हमारी दिल्ली में क्या हो रहा है? pic.twitter.com/lpWy4NlOW7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 21, 2023
जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।
साकेत कोर्ट में फायरिंग, महिला को मारी गोली।@Delhipolice #Saketcourt pic.twitter.com/BZUaxJcLfo
— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) April 21, 2023
पैदल चल कर कोर्ट परिसर में बाहर आई महिला
घटना के बाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल महिला चलकर कोर्ट परिसर से बाहर जा रही है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालात गंभीर है। डॉक्टर उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, इस मामले के बारे जानकारी देते हुए साउथ दिल्ली के डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा- "आरोपित वकील और घायल महिला के बीच 25 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला साकेत कोर्ट में विचाराधीन है। आज आरोपित और महिला के बीच समझौते को लेकर बातचीत होनी थी। इसी बीच आरोपित ने महिला को गोली मार दी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।"
