New Delhi Marathon 2020: सचिन तेंदुलकर ने मेराथन को दिखाई हरी झंडी
पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नई दिल्ली मेराथन को हरी झंडी दिखाई।
By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 07:35 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 07:35 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नई दिल्ली मेराथन को हरी झंडी दिखाई। इस मैराथन में देश-विदेश से आए धावक भाग ले रहे हैं। ये मैराथन पांच अलग-अलग श्रेणी में दौड़ को पूरा करेंगे।
इसके कारण नई दिल्ली इलाके की कई सड़कों पर यातायात को कुछ घंटे के लिए बंद रखा गया है। वहीं, कुछ मार्गो पर यातायात परिवर्तित भी किए गए हैं।
शनिवार की आधी रात बाद तीन बजे से ही प्रतिबंध शुरू हो गए हैं। यह रविवार की सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यातायात पुलिस ने परेशानी से बचने के लिए वाहन चालकों को रविवार को नई दिल्ली इलाके में आने से बचने का सुझाव दिया है।
ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
- भीष्म पितामह मार्ग कोटला रेड लाइट और लोधी रोड के बीच
- लोधी रोड फ्लाईओवर और चिड़ियाघर के बीच मथुरा रोड
- दयाल सिंह कॉलेज चौक और लोधी रोड फ्लाईओवर के बीच लोधी रोड
- मथुरा रोड और हुमायूं रोड के बीच सुब्रमण्यम भारती मार्ग।
- डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग
- लोधी फ्लाईओवर पर चिड़ियाघर की ओर
- शेर शाह रोड से राजपथ तक सी-हेक्सागन इंडिया गेट
- शाहजहां रोड
- राजपथ पर सी-हेक्सागन और रफी अहमद किदवई मार्ग के बीच
- पंडारा रोड सी-हेक्सागोन की ओर
- मान सिंह रोड
- अकबर रोड -मान सिंह रोड और सी-हेक्सागन के बीच
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड
- सीजीओ कॉम्प्लेक्स की सड़कें
- मौलाना आजाद रोड सुनेहरी मस्जिद और जनपथ के बीच
- मौलाना आजाद रोड और विंडसर प्लेस के बीच जनपथ
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें