Move to Jagran APP

RSS प्रमुख मोहन भागवत सेवा कार्य करने वाले संगठनों को आज दिल्ली में करेंगे सम्मानित

समाज की निस्वार्थ भावना से सेवा करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भावगत सम्मानित करेंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में संत ईश्वर सम्मान समारोह वर्ष- 2021 का आयोजन किया जा रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 12:54 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भावगत file photo

नई दिल्ली [नेमिष हेमंत]। समाज की निस्वार्थ भावना से सेवा करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भावगत सम्मानित करेंगे। विज्ञान भवन में संत ईश्वर सम्मान समारोह वर्ष- 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से दिया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नालंदा विश्वविधालय के कुलपति पद्मभूषण विजय पांडुरंग भटकर समेत अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

loksabha election banner

निर्णायक मंडल में विशिष्ट लाेग

सतं ईश्वर सम्मान निर्णायक मंडल में भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशक व स्वदेशी जागरण मंच के सीए एस. गुरुमूर्ति, सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कोहली, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री जवाहर लाल कौल, इंदिरा गांधी कला केंद्र के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री राम बहादुर राय, राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकरिणी सदस्य गुणवंत कोठरी, सतं ईश्वर फाउंडेशन के ट्रस्टी कपिल खन्ना समेत अन्य हैं।

चार क्षेत्रों में सम्मान

संत ईश्वर सम्मान समिति महासचिव वृंदा ने संत ईश्वर सम्मान की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 से प्रारंभ होकर में संत ईश्वर सम्मान द्वारा प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। यह सम्मान व्यक्तिगत व संस्थागत रूप में मुख्यतः चार क्षेत्र-जनजातीय कल्याण, ग्रामीण विकास, महिला-बाल कल्याण एवं विशेष योगदान (कला, साहित्य, पर्यावरण,स्वास्थ्य और शिक्षा) में तीन श्रेणियों एक विशेष सेवा सम्मान, चार विशिष्ट सेवा सम्मान एवं 12 सेवा सम्मान में दिया जाता है।

जिसमे क्रमशः शाॅल, रुपये पांच लाख रुपये प्रत्येक, एवं रुपये एक लाख रुपये की राशि प्रत्येक एवं सभी विजेताओं को शाॅल, ट्राफी, प्रमाण- पत्र व प्रतीक मुद्रा सहित प्रत्येक वर्ष कुल रुपये 32 लाख की धनराशि से व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है। विगत वर्षो ने संस्था के द्वारा 67 व्यक्ति/संस्थाओं को सम्मानित किया गया और इनमें से 6 व्यक्तियों/संस्थाओं को बाद में भारत सरकार ने पद्म पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.