नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दैनिक जागरण की ओर से बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस पर घोंडा व शकरपुर में राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह नौ बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें कलाकार देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही दैनिक जागरण के सात सरोकार सुशिक्षित समाज, नारी सशक्तीकरण, गरीबी उन्मूलन, स्वस्थ समाज, जनसंख्या नियोजन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष राष्ट्रगान देश का मान कार्यक्रम का सीजन छह है। शकरपुर में विद्या बाल भवन स्कूल के साथ मिलकर मधुबन रोड गली नंबर-तीन स्थित निगम पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि शकरपुर के निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा और समाजसेवी डा. हरिदत्त शर्मा रहेंगे।
घोंडा में श्रीहंस आर्ट्स एंड क्रिएटिव कंपनी के साथ मिलकर गांवड़ी रोड स्थित बालाजी टेंट में कार्यक्रम होगा। यहां मुख्य अतिथि घोंडा के विधायक अजय महावर, घोंडा की निगम पार्षद प्रीति गुप्ता व कंपनी के निदेशक डा. नीरज गुप्ता मौजूद रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में यह कार्यक्रम 26 अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। सभी जगह एकसाथ ध्वज फहराया जाएगा। इस कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रतिभा से समा बांधेंगे।
शकरपुर में इनको किया जाएगा सम्मानित
- सुशिक्षित समाज- बरखा शर्मा
- स्वस्थ समाज- डा. सुरेश शर्मा
- जल संरक्षण- अशोक उपाध्याय
- पर्यावरण संरक्षण- गौरव दत्त
- गरीबी उन्मूलन- मीरा सभरवाल
- जनसंख्या नियोजन- मिली नारी सशक्तीकरण
- मनीषा- भार्गव कश्यप
घोंडा में ये होंगे सम्मानित
- सुशिक्षित समाज- गौरव तिवारी
- जल संरक्षण- मोहित रलन
- नारी सशक्ती- करणडॉली गोला
- जल संरक्षण- आकाश
- स्वस्थ समाज- डा. मनोज कुमार, डा. अंकित
- गरीबी उन्मूलन- लक्ष्मी देवल
- पर्यावरण संरक्षण- वीरेंद्र सिंह