विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2019: गाजियाबाद से सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

By Edited By:
Published: Sun, 17 Mar 2019 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 07:10 AM (IST)

आरोप है कि वसुंधरा सेक्टर-11 में बिना अनुमति के होली मिलन समारोह चल रहा था। इस दौरान लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी चुनावी भाषण दे रहे थे।

Lok Sabha Election 2019: गाजियाबाद से सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज
Lok Sabha Election 2019: गाजियाबाद से सपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज

गाजियाबाद, जेएनएन। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी के खिलाफ रविवार को इंदिरापुरम थाना में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं, साहिबाबाद व इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कुल 24 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-11 में बिना अनुमति के होली मिलन समारोह चल रहा था। इस दौरान लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी चुनावी भाषण दे रहे थे।

फ्लाइंग स्क्वायड ने सुरेंद्र कुमार व समारोह के आयोजक जीबी शर्मा, सीपी शर्मा, विजय भारद्वाज, अशोक शर्मा और जयचंद शर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू है बिना अनुमति कोई सभा नहीं की जा सकती है।

सभा कर रहे 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अर्थला में कैलाशवती इंटर कॉलेज के पास रविवार शाम को कुछ लोग बिना अनुमति सभा कर रहे थे। फ्लाइंग स्क्वायड की तहरीर पर राकेश तिवारी, मिंटू सिंह, सच्चिदानंद परमेश्वर स्वामी महाराज, सुरेंद्र भारती, विनोद अकेला और राम ध्यान को नामजद करते हुए 12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सुरेंद्र कुमार मुन्नी (लोकसभा प्रत्याशी, सपा) का कहना है कि होली मिलन कार्यक्रम में जाना गुनाह नहीं है। यह सब कुछ भाजपा के इशारे पर हो रहा है। भाजपा के दबाव में ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।