यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chriag Delhi Flyover: चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य पूरा, 26 अप्रैल से फर्राटा भर सकेंगे वाहन
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले कैरिजवे का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले कैरिजवे का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल फ्लाईओवर के सबसे आखिर में बदले गए ज्वाइंट एक्सपेंशंस के तराई का काम किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी सूत्रों ने बताया कि 26 अप्रैल से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा और वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भर सकेंगे। अभी आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर आने वाले यात्रियों के लिए फ्लाईओवर के नीचे की दो लेन के साथ ही फ्लाईओवर के ऊपर की एक लेन यानि कुल तीन लेन यात्रा के लिए उपलब्ध है। वहीं, नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे पर पहले से ही यातायात सुचारू है।
गौरतलब है कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के आइआइटी से नेहरू प्लेस की ओर आने वाले कैरिजवे के आखिरी लेन के ज्वाइंट एक्सपेंशन बदलने व अन्य मरम्मत के चलते इसे बंद किया गया था।
13 अप्रैल से इस लेन के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था। इस लेन को छोड़कर फ्लाईओवर के अन्य सभी लेन व कैरिजवे पर यातायात पहले से ही सुचारू किया जा चुका है।
रिपोर्ट इनपुट- रजनीश कुमार पाण्डेय