विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पढ़िए झपटमारी करने वाले गिरोह की दास्तान, 200 मामले सुलझे, जानिए इनका टारगेट सर्च करने का लेटेस्ट तरीका

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 04:26 PM (IST)

कालकाजी मंदिर के पास से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो झपटमार गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में दोनों ने ...और पढ़ें

मंदिरों व भीड़भाड़ वाले बाजारों के पास करते थे झपटमारी।
मंदिरों व भीड़भाड़ वाले बाजारों के पास करते थे झपटमारी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कालकाजी मंदिर के पास से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो झपटमार गिरफ्तार किए हैं। पूछताछ में दोनों ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 200 से अधिक चेन झपटने की बात स्वीकार की है। लगातार कई वारदात करने के बाद वे दिल्ली छोड़कर अलग-अलग राज्यों में घूमने निकल जाते थे। डीसीपी क्राइम ब्रांच मनोज सी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित रवि व मुरली दोनों ही मदनगीर, दक्षिण दिल्ली के रहने वाले हैं। रवि के खिलाफ हाल के 24 मामले दर्ज हैं। मुरली पहले दूध बेचने का काम करता था। इसके खिलाफ हाल के पांच मामले दर्ज हैं। दोनों के पास से सोने की पांच चेन बरामद की गई हैं।

इनकी गिरफ्तारी से क्राइम ब्रांच ने झपटमारी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। जांच से पता चला कि दोनों आनलाइन टारगेट एरिया का चयन कर उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। दोनों मुख्य रूप से धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले बाजारों के पास सड़कों पर पैदल चलने वाली महिलाओं को शिकार बनाते थे। 27 जुलाई को एएसआइ कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि दो कुख्यात झपटमार रवि व मुरली चेन झपटमारी की वारदात करने कालकाजी मंदिर बस स्टाप के पास आने वाले हैं। एसीपी पंकज सिंह व इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया।

हौजखास विलेज में सड़क पर कैब का इंतजार कर रही युवतियों से बदसुलूकी के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपितों ने हौजखास विलेज के एक बार से शराब पीकर होटल लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने युवतियों से अश्लील व आपत्तिजनक भाषा में बात की। पीड़ितों में से ही एक युवती ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में साझा किया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसके आधार पर पुलिस ने झांसी निवासी दिनेश राम, छतरपुर निवासी आशीष शिवहरे, विकास शिवहरे, नवीन शिवहरे और अंकित शिवहरे (29) को गिरफ्तार कर लिया लिया।

डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया आरोपित घूमने आए थे। 19 जुलाई की सुबह चार बजे मध्य प्रदेश के लिए उनकी ट्रेन थी। इस बीच 18 जुलाई की रात में हौजखास विलेज आकर मंकी बार में शराब पीने गए थे। लौटते वक्त उन्होंने युवतियों से अभद्रता की थी। इसके बाद सुबह सभी ट्रेन से मध्य प्रदेश चले गए। मंकी बार से मिली सीसीटीवी फुटेज व पीड़ित युवती द्वारा बनाए वीडियो से आरोपितों की पहचान हो गई और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।