विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिसाहड़ा में समझौतेे के बाद हुआ रवि के शव का अंतिम संस्कार

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 07 Oct 2016 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 10:45 AM (IST)

बिसाहड़ा में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच 4 दिनों से चल रही तनातनी शुक्रवार की शाम समाप्त हो गई। इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नोएडा, जागरण संवाददाता। बिसाहड़ा में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच 4 दिनों से चल रही तनातनी शुक्रवार की शाम समाप्त हो गई। इकलाख की हत्या के आरोप में जेल में बंद रवि की मौत के बाद राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का प्रशासन से समझौता हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने देर शाम रवि का अंतिम संस्कार कर दिया।

पीड़ित परिजनों को बीस लाख की आर्थिक मदद, पत्नी को निजी कंपनी में नौकरी, सरकार द्वारा बच्ची की पढ़ाई का खर्च उठाने और जेलर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। हालांकि, जेलर को फिलहाल गौतमबुद्ध नगर की जेल से हटाकर लखनऊ भेज दिया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विधायक संगीत सोम के गांव में आने के बाद जिला प्रशासन ग्रामीणों से समझौता करने में कामयाब रहा।

रवि की मौत किडनी फेल होने से पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार रात हुई थी। गोहत्या की सूचना पर हुई इकलाख की हत्या के आरोप में रवि गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में एक साल से बंद था। शुक्रवार को उसके शव के अंतिम संस्कार में जन सैलाब उमड़ पड़ा, लेकिन गांव में सरकार का एक भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। इससे प्रदेश सरकार के प्रति गांव के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया महिलाओं का अनशन

गोहत्या के आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग कर रहीं गांव की महिलाओं का अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने साध्वी हरि सिद्धि गिरि को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि गोहत्या के मामले में जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई प्रशासन करेगा। गोहत्या के मुकदमे में जान मोहम्मद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिसाहड़ा गांव की 13 महिलाएं छह दिनों से अनशन पर थीं।

'बोफोर्स की दलाली इस देश में किसने खाई यह पूरी दुनिया जानती है'