यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Firing in Delhi: सनलाइट कॉलोनी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी, VIDEO आया सामने; मास्क लगाए थे बदमाश
सनलाइट कॉलोनी इलाके में रविवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। सनलाइट कॉलोनी इलाके में रविवार को दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई है।
- Firing in South East Delhi
PS : Sunlight Colony#DelhiCrime #crime #Firing #gunshot pic.twitter.com/2GrR0CuZVr
— Rajneesh Pandey (@rajneesh_3653) April 23, 2023
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपितों के पहचान करने और आरोपितों द्वारा फायरिंग किए जाने के कारण जानने के लिए छानबीन कर रही है।
दरवाजे पर फायरिंग करते चले गए
दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे दो बदमाश सिद्धार्ध नगर स्थित एक जे13 के सामने आए और दरवाजे पर फायरिंग करके चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि बदमाशों ने सोहेल की सिद्दीकी नामक व्यक्ति के दरवाजे पर दो गोली फायरिंग की।
उनका फ्लैट प्रथम तल पर है और यहां वे किराए के मकान में रहते हैं। सोहेल हिप्नो थेरेपिस्ट हैं। इसके बाद बदमाशों ने भूतल पर स्थित एक कैंडल कंपनी के कार्यालय की एक खिड़की पर तीन गोलियां चलाकर मौके फरार हो गए।
पैदल आए थे दो बदमाश
मौके के आसपास मौजूद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि मौके पर दो लड़के पैदल आए थे और पहले घर के प्रथम तल पर गए। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा का खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर एक बदमाश ने दरवाजे पर दो गोलियां दाग दीं।
कंपनी के ऑफिस पर दागी गोलियां
इसके बाद दोनों भागकर भूतल पर गए और वहां कंपनी के कार्यालय पर गोलियां दागते हुए मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज में रेलवे अंडरपास होते हुए भोगल मार्केट की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मौके से कारतूसों के खोखे बरामद किए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान के साथ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर बदमाश किस इरादे से यहां आए थे और आखिर उन्होंने इस तरह फायरिंग क्यों की।