केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव आरएमएल अस्पताल में भर्ती, डेंगू की पुष्टि
डॉक्टरों को रामकृपाल यादव के थायराइड से ग्रस्त होने की आशंका थी पर जांच में डेंगू व चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव को आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह करीब दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। परिवार के लोगों ने उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। वैसे उनके स्वास्थ्य में सुधार है और उम्मीद है कि एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
रामकृपाल यादव पिछले 10 दिनों से अस्पताल के नर्सिंग होम में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले से उन्हें बुखार था। बुखार के अलावा उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद नौ अगस्त को आरएमएल अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि शुरुआत में डॉक्टरों को उनके थायराइड से ग्रस्त होने की आशंका थी पर जांच में डेंगू व चिकनगुनिया होने की पुष्टि हुई। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
यह भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू का कहर, सफदरजंग अस्पताल में तीन मरीजों की मौत