यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Comedian Raju Shrivastava की हेल्थ से जुड़ा 2 बड़ा अपडेट, जानिये- कब हटेगा वेंटिलेटर और कब आएगा होश?
Raju Shrivastava Latest Health Update हार्ट अटैक आने के बाद 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हास्य कलाकार राजू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में भर्ती देश के जाने माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Famous Comedian Raju Srivastava) के लाखों चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। इलाज में जुटे डाक्टरों की मानें आगामी 10 दिनों के दौरान राजू श्रीवास्तव को होश आ सकता है।
एम्स में कार्डियोलाजी विभाग के डाक्टर नीतीश नायक की देखरेख में डाक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। मान जा रहा है कि अगले सप्ताह तक उन्हें होश आ सकता है। हालांकि, पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा।
कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में हुआ थोड़ा सुधार
दक्षिण दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कामेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है। बावजूद इसके वह आइसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और 10 अगस्त से भर्ती राजू श्रीवास्तव को 8वें दिन (बुधवार) को भी होश नहीं आया है।
होश में आने में लग सकता है एक सप्ताह
उधर, एम्स के डाक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव के प्रबंधक नितीश सोनी ने बताया कि अब मामूली रूप से राजू के हाथ पैर प्रतिक्रिया कर रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि उन्हें होश में आने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा।
10 अगस्त से ही बेहोश हैं राजू श्रीवास्तव
उल्लेखनीय है कि 58 वर्षीय राजू को बुधवार को मेजर हार्ट अटैक आने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन डाक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला था। लेकिन, तभी से वह बेहोश हैं। उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर सात दिन हो चुके हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद (यूपीएफडीसी) के अध्यक्ष भी हैं। राजू श्रीवास्तव के इंटरनेट मीडिया पर बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। उनके हार्ट अटैक की खबर सुनकर साथी कलाकारों व प्रशंसकों ने इंटरनेट मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए वीडियो शेयर किए हैं।
यहां पर बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को उस समय दिल का दौरा पड़ा था जब वे जिम में वर्कआउट कर रहे थे। हार्ट अटैक के बाद जिम में मौजूद लोगों ने ही राजू श्रीवस्तव को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था।
शुरुआत में चिकित्सकों की ओर से कहा गया कि उनकी हालत स्थिर है और वे ट्रीटमेंट को रेस्पॉन्ड कर रहे हैं।
एम्स की ओर से आधिकारिक जानकारी में बताया कि राजू श्रीवास्तव की हालत कुछ बिगड़ी और वे वेंटिलेटर पर चले गए।
