Delhi Monsoon Weather Forecast ALERT! अगले सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर, न्यूनतम तापमान भी गिरेगा
Delhi Monsoon Weather Forecast ALERT! मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले चार पांच दिन बारिश का यह दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लगातार बारिश होने से मौसम विभाग ने सोमवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। दिल्ली-एनसीआर में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। इससे गर्मी से भी राहत बनी रही और न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम ही रहा। भारतीय मौसम विभाग विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले चार पांच दिन बारिश का यह दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लगातार बारिश होने से मौसम विभाग ने सोमवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 79 से 98 फीसद दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 33.3, लोदी रोड पर 32.2, रिज इलाके में 30.5 और मयूर विहार में 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 42.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 62 मिमी बारिश लोदी रोड पर हुई। बीते 24 घंटों के भीतर 72 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
इस वर्ष बारिश का जिलावार आंकड़ा (एक से 30 जुलाई तक)
- मध्य दिल्ली 462.1 मिमी सामान्य 284.9 मिमी 62 फीसद ज्यादा
- नई दिल्ली 390.1 मिमी सामान्य 215.9 मिमी 81 फीसद ज्यादा
- पूर्वी दिल्ली 255.3 मिमी 284.9 मिमी 10 फीसद कम
- उत्तरी दिल्ली 470.3 मिमी सामान्य 223.2 मिमी 111 फीसद ज्यादा
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली 122.8 मिमी सामान्य 284.9 मिमी 57 फीसद कम
- उत्तर-पश्चिमी दिल्ली 361.6 मिमी सामान्य 212.6 मिमी 70 फीसद ज्यादा
- दक्षिणी दिल्ली 296.0 मिमी सामान्य 284.9 मिमी चार फीसद ज्यादा
- दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली 420.7 मिमी सामान्य 263.4 मिमी 60 फीसद ज्यादा
- पश्चिमी दिल्ली 342.0 मिमी सामान्य 266.6 मिमी 28 फीसद ज्यादा