Move to Jagran APP

भीषण गर्मी ने किया परेशान, आसमान से बरस रही आग, जानें- कब बरसेगी राहत की फुहार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पंजाब के आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बन रहा है। इससे मौसम के करवट लेने की संभावना है।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 29 May 2018 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 10:52 PM (IST)
भीषण गर्मी ने किया परेशान, आसमान से बरस रही आग, जानें- कब बरसेगी राहत की फुहार

नई दिल्ली [जेएनएन]। रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच बुधवार को राहत की फुहारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राहत का यह दौर अगले कई दिन बना रहेगा। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी।

loksabha election banner

तेज धूप ने किया परेशान 

भीषण गर्मी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। उमस भरी गर्मी में दिनभर लोग पसीने से परेशान होते देखे गए। तेज धूप के साथ लू ने भी दिल्लीवासियों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ-साथ घर या दफ्तर से बाहर निकलना दुश्वार सा हो गया था।

नमी का स्तर

पालम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 46.5 व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 44.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 55 और न्यूनतम 13 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पंजाब के आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बन रहा है। इससे मौसम के करवट लेने की संभावना है। इस दौरान गरज वाले बादल बनने, आंधी चलने और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। राहत भरा यह दौर भी अगले तीन दिन तक बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मालवीय नगर स्थित रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामने आई बड़ी लापरवाही

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में का तापमान डिग्री सेल्सियस में

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम

पालम 46.5 27.3

लोधी रोड 43.8 26.4

रिज 44.2 26.6

आयानगर 45.2 26.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.