दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिली थोड़ी राहत
रविवार का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 28 रहने की संभावना है।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 06 Aug 2017 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 09:08 PM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग से मिल रहे संकेतों के अनुसार रविवार को बारिश हो सकती है। इससे उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि शनिवार रात को भी बारिश के आसार बने हुए थे। मौसम विभाग ने शनिवार रात व रविवार को दिन में बारिश की प्रबल संभावना जाहिर की है। शनिवार को दिन में भी कई बार सूरज व बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा।
हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने के कारण बहुत ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं करना पड़ा। कल अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 व 28 डिग्री बना रहेगा। रविवार का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 व 28 रहने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें