विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर बरसेंगे बादल! दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

By Agency Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 13 Mar 2025 09:14 PM (IST)Updated: Thu, 13 Mar 2025 09:56 PM (IST)

होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को दिल्ली में ...और पढ़ें

दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की संभावना।
दिल्ली में शुक्रवार को बारिश की संभावना।

HighLights

  1. शुक्रवार को भी सुबह और शाम के समय हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान
  2. हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान

पीटीआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बारिश के साथ ओले पड़ने पर मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार शाम 5.30 बजे आर्द्रता 49 प्रतिशत थी। वहीं शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे होली के दिन लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ सकता है।

गुरुवार को एक्यूआई 170 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई और शाम 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 पर पहुंच गया। 

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। 

यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली की सड़कों का हाल देख रह जाएंगे हैरान, रोज लगता है जाम; विधानसभा में भी उठा था मुद्दा