विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से पहले राहुल ने किया ट्वीट- 'आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी'

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 28 Apr 2018 11:22 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Apr 2018 07:14 AM (GMT+05:30)

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में उनकी यह पहली रैली है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय ...और पढ़ें

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से पहले राहुल ने किया ट्वीट- 'आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी'
दिल्ली में कांग्रेस की रैली से पहले राहुल ने किया ट्वीट- 'आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी'

नई दिल्ली (जेएनएन)। रामलीला मैदान में 29 अप्रैल को होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने केे लिए कांग्रेस नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली में उनकी यह पहली रैली है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन का दावा है कि रैली में डेढ़ से दो लाख लोग शामिल होंगे।

राहुल ने किया ट्वीट 

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि 'मोदी सरकार के चार साल-युवाओं को रोजगार नहीं, महिलाओं को सुरक्षा नहीं, किसानों को सही दाम नहीं, दलितों-अल्पसंख्यकों को अधिकार नहीं। इस निराशा से फैले भारी आक्रोश को प्रकट करने के लिए कल सुबह 9:30 बजे रामलीला मैदान में "जन-आक्रोश रैली" में शामिल हों।'

लोकसभा की तैयारी 

जन आक्रोश रैली का आयोजन आगामी लोकसभा चुनाव को केंद्र में रख कर किया जा रहा है। इस रैली को कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली बड़ी रैली का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है।

कठिन है दिल्ली की डगर 

दिल्ली के सियासी मानचित्र पर कांग्रेस की स्थिति काफी कमजोर है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में कांग्रेस के पास कोई भी सीट नहीं है। दिल्ली विधानसभा में भी कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है। ऐसे में पार्टी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कठिन चुनौती होगी।

आसपास के राज्यों से लोग दिल्ली पहुंचेंगे

रैली में भीड़ जुटाने के लिए आसपास के राज्यों से लोग दिल्ली पहुंचेंगे जिसके चलते इस रैली का असर ट्रैफिक यातायात पर भी पड़ सकता है। हालांकि राहत की बात है कि रविवार होने के कारण सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

रैली को लेकर व्यापक इंतजाम 

रैली को सफल बनाने के लिए कई कमेटियां बनाई गई हैं, जिनकी तैयारियों के संबध में लगातार बैठकें हो रही हैं। अन्य तैयारियों के साथ ही दिल्ली में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर कई स्थानों पर पेयजल 14 छबील और वाहनों की पार्किंग का इंतजाम होगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की 'जन-आक्रोश रैली' में दमखम दिखाने को हुड्डा-तंवर गुट में रहेगा मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।