Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'दिल्ली कर रही इंतजार...आप डुबकी कब लगाएंगे', राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी चुनौती; VIDEO

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 30 Jan 2025 11:12 PM (IST)

    Rahul Gandhi dip in Yamuna राहुल गांधी ने यमुना में डुबकी लगाकर अरविंद केजरीवाल से पूछा 2025 आ गया अब कब लगाएंगे यमुना में डुबकी? दिल्ली में यमुना प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी ने केजरीवाल और पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा- यमुना की यह भयावह स्थिति केंद्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही व भ्रष्टाचार का नतीजा है। लेख के माध्यम से वीडियो के साथ पढ़िए पूरी खबर।

    Hero Image
    राहुल गांधी ने दिल्ली में यमुना की भयावह स्थिति के लिए दोनों को ठहराया जिम्मेदार। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली।rahul gandhi video: दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी को लेकर छिड़ी राजनीतिक जंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी डुबकी लगाई। उन्होंने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट और यूट्यूब चैनल पर यमुना किनारे अपनी यात्रा का वीडियो पोस्ट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा ‘केजरीवाल जी, अब 2025 आ गया है। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!’

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल इतने पर ही नहीं ठहरे उन्होंने दिल्ली में यमुना के प्रदूषण (Yamuna Pollution) को भयावह बताते हुए इस पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि, यमुना की यह भयावह स्थिति केंद्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही व भ्रष्टाचार के संगम का परिणाम है।

    वीडियो में राहुल गांधी अपने एक कार्यकर्ता से यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि ‘यमुना की सफाई की बात एक जुमला है और इसे सरकार ने पैसा कमाने का बहाना बनाया है।’ उन्होंने अपनी एक रैली में भी यमुना जल के प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल से पूछा कि ‘यमुना के पानी को पीने योग्य बनाने के अपने पांच साल पुराने वादे’ का क्या हुआ।

    यह भी पढ़ें: 'दिल्ली की जनता जान लें अगर कांग्रेस को वोट दिया तो...', राजनाथ सिंह का AAP और खरगे पर हमला

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rhul Gandhi) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाए। बादली विधानसभा क्षेत्र के तहत जहांगीर पुरी में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आप ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार से सरकार चलाई है।

    साथ ही उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि आप के मुखिया कुछ साल पहले राजनीति में आए हैं। पहले वे बिजली के खंभे पर भी चढ़ जाते थे। छोटी गाड़ी से घूमते थे, लेकिन आजकल वही शीशमहल में रहते हैं।

    यह भी पढे़ं: 'कमल का बटन दबाते ही 25 हजार की चपत', AAP के समर्थन में केजरीवाल के साथ अखिलेश यादव का रोड शो