विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahat Indori Passed Away: खामोश हो गई वो 'राहत' भरी आवाज जिसने कहा था- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं'

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 11 Aug 2020 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 11:16 PM (IST)

Rahat Indori देश के जाने माने कवि राहत इंदौरी मंगलवार की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह गए। सुबह ...और पढ़ें

Rahat Indori Passed Away: खामोश हो गई वो 'राहत' भरी आवाज जिसने कहा था- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं'
Rahat Indori Passed Away: खामोश हो गई वो 'राहत' भरी आवाज जिसने कहा था- 'बुलाती है मगर जाने का नहीं'

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Rahat Indori :  देश के जाने माने कवि राहत इंदौरी मंगलवार की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह गए। हार्ट अटैक के कारण राहत इंदौरी की मृत्यु हुई है। हालांकि, वह कोरोना से संक्रमित भी हो गए थे। देश-दुनिया में चाहने वाले उनके श्रोता के लिए यह राहत भरी आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। उनके कोरोना संक्रमण के बाद जाने माने कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा था इस बार कोरोना गलत आदमी से भिड़ गया है। कुमार विश्वास ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी। 

इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने व्यक्त दुख व्यक्त किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मशहूर शायर राहत इंदौरी साहब के निधन की खबर जानकर बेहद दुख हुआ। आज देश ने एक महान शख्सियत को खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

राहत इंदौरी की मौत के बाद कुमार ने कहा हाथ छुड़ाकर चला गया

राहत इंदौरी की मौत के बाद कुमार ने कई ट्वीट किए। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि 'हे ईश्वर ! बेहद दुखद ! इतनी बेबाक जिंदगी और ऐसा तरंगित शब्द-सागर इतनी ख़ामोशी से विदा होगा, कभी नहीं सोचा था। शायरी के मेरे सफर और काव्य-जीवन के ठहाकेदार किस्सों का एक बेहद जिंदादिल हमसफर हाथ छुड़ा कर चला गया।

मौत से पहले राहत इंदौरी के लिए कुमार विश्वास का ट्वीट

कुमार ने अपने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'गलत आदमी से भिड़ गया है कोरोना इस बार ( बाक़ी साइलेंट है) ! जल्दी ठीक हो जाइए राहत भाई ! हज़ारों रातें लुटा कर कमाई करोड़ों दुआएँ, मेरी तरह आपको जल्दी ही आसमान से मुख़ातिब होकर शेर सुनाते हुए देखने के लिए हमा तन गोश हैं।'

यह भी देखें: राहत इंदौरी का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट

सभी कर रहे थे जल्द ठीक होने की कामना

बता दें कि कोरोना महामारी से लगातार संक्रमित लोगों को आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राहत इंदौरी भी कोविड-19 से पॉजिटिव हो गए थे। उनका टेस्ट सोमवार को हुआ था हालांकि रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। राहत इंदौरी की शायरी के कायल देश-दुनिया के लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर ही रहे थी कि आखिर इसी बीच में यह दुखद खबर आई। उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ ने इंदौरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

बुलाती है मगर जाने का नहीं...

बता दें कि राहत इंदौरी की एक फेमश नज्म बुलाती है मगर जाने का नहीं यह युवाओं में काफी फेमश है। वहीं, टिक-टॉक प्रेमियों के बीच भी यह काफी फेमश था। इस पर कई वीडियो बनाने वालों ने अपने-अपने तरीके से वीडियो बनाया है। उनकी कई कविताएं हमारे जेहन में अब रह जाएंगी। आज के बाद उनकी आवाज अब खामोश हो गई है। उनके चाहने वाले अब उन्हें अपन-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Rahat Indori Death: राहत इंदौरी का दिल्ली से था दिल का नाता, सब काम छोड़कर आते थे मुशायरे में