Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwant Mann Health Update: भगवंत मान को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट में दर्द की शिकायत के बाद हुए भर्ती

    By Geetarjun GautamEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 12:51 PM (IST)

    Punjab CM Bhagwant Mann Health Update पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 19 जुलाई को देर रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो अस्पताल के प्राइवेट रूम में भर्ती थे।

    Hero Image
    पंजाब के मुख्यमंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी

    नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) को दिल्ली के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें 19 जुलाई को देर रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो अस्पताल के प्राइवेट रूम में भर्ती थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवंत मान का गैस्ट्रोएंटेरोलाजिस्ट (Gastroenterologist, पेट के डाक्टर) की देख रेख में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने जाना हाल

    सूत्रों के अनुसार, सरिता विहार में स्थित अपोलो अस्पताल के प्राइवेट रूम में भर्ती पंजाब के सीएम भगवंत मान का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना था। सूत्रों के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री (Punjab CM) को पेट में दर्द की अचानक शिकायत मिली। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    हाल ही में पंजाब के सीएम ने की है शादी

    बता दें कि सात जुलाई को पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी डाक्‍टर गुरप्रीत कौर से हुई थी। चंडीगढ़ के सीएम आवास में शादी हुई थी। उनकी शादी में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

    पेट में दर्द क्यों होता है

    पेट में दर्द कब्ज, गैस, दस्त, सीने में जलन, अल्सर और गुर्दे की पथरी के कारण होता है। हालांकि, पेट में दर्द के अन्य भी कारण हो सकते हैं। कभी-कभी कुछ सेहत के अनुसार न खाने-पीने से भी होता है।

    पेट में दर्द होने के कुछ बड़े कारण

    पेट में दर्द होने के कुछ कारण खाना हजम नहीं होना, कब्ज की शिकयत अपेंडिसाइटिस, फूड पॉइजनिंग, अल्सर या फोड़ा, हर्निया, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, पित्त की पथरी, एंडोमेट्रियोसिस, क्रोहन रोग, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, अल्सरेटिव कोलाइटिस, मासिक धर्म के दौरान ऐंठन, पेल्विक क्षेत्र की सूजन की बीमारी हो सकते हैं।