विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय सिंह कल जाएंगे तिहाड़ जेल, CM केजरीवाल से करेंगे मुलाकात; भगवंत मान भी रहेंगे साथ

Published: Tue, 09 Apr 2024 08:41 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे। इस दौरान उनके ...और पढ़ें

संजय सिंह पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ जाएंगे तिहाड़, अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात
संजय सिंह पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ जाएंगे तिहाड़, अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी होंगे। यह दोनों दोपहर एक बजे उनसे मुलाकात करेंगे। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल संख्या 5 में बंद हैं।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या कहा

अदालत ने कहा कि ईडी द्वारा एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची थी और अपराध की आय के उपयोग और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी के मामले से यह भी पता चलता है कि वह निजी तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक के तौर पर भी शामिल थे।

अदालत ने कहा कि वर्तमान मामले में कई बयानों के बीच राघव मगुंटा और सरथ रेड्डी के बयान हैं, जो पीएमएलए के साथ-साथ धारा 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज किए गए थे। अदालत ने कहा कि सरकारी गवाह के बयान दर्ज करने के तरीके पर संदेह करना न्यायालय और न्यायाधीश पर आक्षेप लगाना होगा।

अदालत ने कहा कि सरकारी गवाह संबंधी कानून एक साल से नहीं, बल्कि 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह नहीं कहा जा सकता कि इसे वर्तमान याचिकाकर्ता (केजरीवाल) को फंसाने के लिए बनाया गया था। दस्तावेज की आपूर्ति नहीं करने के बिंदु पर अदालत ने कहा कि केजरीवाल कानून के मुताबिक दस्तावेज पाने के हकदार होंगे।