Delhi News: दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मेट्रो पिलर पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे
दिल्ली में एक बार फिर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास पिलर पर गुरुवार सुबह खालिस्तान समर्थक ग्रेफिटी बनी पाई गई। ग्रेफिटी को साफ कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी इस प्रकार की हरकत सामने आ चुकी है।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास पिलर पर गुरुवार सुबह खालिस्तान समर्थक ग्रेफिटी बनी पाई गई। यहां पर खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ग्रेफिटी बनाने वालों की तलाश कर रही है।
आरोपितों पता लगा रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पिलर पर ग्रेफिटी बनी होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची व घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पिलर पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गये थे। ग्रेफिटी को साफ कर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
यह पहला मामला नहीं है, जब इस तरह से खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हों। 26 जनवरी से पहले कई जगह इस तरह से नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। 16 जनवरी को निहाल विहार इलाके में दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए थे।
पहले भी की जा चुकी है ऐसी हरकत
गणतंत्र दिवस से पहले माहौल खराब करने की कोशिश करने के पीछे गुरपतवंत पन्नू का नाम सामने आया था।इसके दो दिन बाद उत्तम नगर के हस्तसाल के सरकारी स्कूल की दीवार पर नारे लिखे गए थे। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद उन नारों को मिटा दिया गया था। दो महीन के बाद फिर से इस तरह के नारे लिखे गए हैं।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, लहूलुहान हाल में मासूम को देखकर माता-पिता के उड़ गए होश