Move to Jagran APP

खुलासाः होटल में भेजने से पहले छात्राओं को पिकनिक पर भी ले गया था प्रिंसिपल

नाम न छापने की शर्त पर स्टाफ ने बताया कि वह (आरोपित कार्यकारी प्राचार्य) किसी भी सूरत में गुरु कहलाने लायक ही नहीं था। वह छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का बहाना ढूंढ़ता रहता था।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 10:08 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 10:08 AM (IST)
खुलासाः होटल में भेजने से पहले छात्राओं को पिकनिक पर भी ले गया था प्रिंसिपल

सोनीपत (अमित कौशिक)। यौन शोषण का आरोपित पूर्व कार्यकारी प्राचार्य लड़कियों को कई बार पिकनिक के लिए ले कर गया था। उसने कई लड़कियों से वादा किया था कि वह उन्हें ‘लांग ड्राइव’ पर ले जाएगा। उक्त रहस्योद्घाटन स्कूल के एक स्टाफ ने किया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि आरोपित उन्हें समय-समय लांग ड्राइव पर लेकर जाने के लिए भी कहता था।

loksabha election banner

नाम न छापने की शर्त पर स्टाफ ने बताया कि वह (आरोपित कार्यकारी प्राचार्य) किसी भी सूरत में गुरु कहलाने लायक ही नहीं था। आरोपित का व्यवहार बेहद शर्मनाक था। वह छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने का बहाना ढूंढ़ता रहता था। वह 2017 की सर्दियों में गुपचुप तरीके से स्कूल की चार छात्राओं को पिकनिक मनाने लेकर गया व शाम छह बजे वापस खरखौदा पहुंचा था।

कार्यकारी प्राचार्य को बर्खास्त करने की तैयारी शुरू

खरखौदा के एक सरकारी विद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले में सोनीपत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यकारी प्राचार्य को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। इस बीच मामले की जानकारी लेने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल व जिला बाल संरक्षण अधिकारी स्वीटी सैनी के सामने अलग-अलग कक्षाओं की 20 से अधिक छात्राओं ने पूर्व कार्यकारी प्राचार्य पर लगे आरोपों को सही ठहराया है।

उधर, स्थानीय विधायक जयवीर सिंह ने कहा है कि वह विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल करेंगे। जांच टीम में खरखौदा के डीएसपी हरेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुशीला कुमारी व निरीक्षक लक्ष्मी देवी शामिल हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी वह खुद राज्यपाल व मुख्यमंत्री को देंगी।

गुरुवार को नवनियुक्त प्राचार्या, एसडीएम श्वेता सुहाग, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुनीता देवी, सोनिया अग्रवाल व स्वीटी सैनी ने छात्रओं से बात की और स्कूल के बिगड़ते माहौल के बारे में कोई जानकारी नहीं देने के कारण स्कूल स्टाफ को लताड़ा। आयोग के सदस्यों ने छात्रओं की काउंसलिंग भी की।

कार्यकारी प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

खरखौदा के एक सरकारी विद्यालय में कार्यकारी प्राचार्य द्वारा छात्राओं के यौन शोषण के मामले में सोनीपत पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यकारी प्राचार्य को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है।

इस बीच मामले की जानकारी लेने पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल व जिला बाल संरक्षण अधिकारी स्वीटी सैनी के सामने अलग-अलग कक्षाओं की 20 से अधिक छात्राओं ने पूर्व कार्यकारी प्राचार्य पर लगे आरोपों को सही ठहराया है।

उधर, स्थानीय विधायक जयवीर सिंह ने कहा है कि वह विधानसभा के मानसून सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल करेंगे।

जांच टीम में खरखौदा के डीएसपी हरेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुशीला कुमारी व निरीक्षक लक्ष्मी देवी शामिल हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य सोनिया अग्रवाल ने बताया कि इसकी जानकारी वह खुद राज्यपाल व मुख्यमंत्री को देंगी। गुरुवार को नवनियुक्त प्राचार्या, एसडीएम श्वेता सुहाग, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुनीता देवी, सोनिया अग्रवाल व स्वीटी सैनी ने छात्रओं से बात की और स्कूल के बिगड़ते माहौल के बारे में कोई जानकारी नहीं देने के कारण स्कूल स्टाफ को लताड़ा। आयोग के सदस्यों ने छात्राओं की काउंसलिंग भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.