यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ram Mandir: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया। ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होगा। इसके लिए आमंत्रण पत्र लोगों को दिया जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया।
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मु को निमंत्रण पत्र दिया।
