यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajendra Pal Gautam: राष्ट्रपति ने मंजूर किया राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा,अब दिल्ली को मिल सकता है नया मंत्री
Rajendra Pal Gautam राजेंद्र पाल गौतम (AAP Leader Rajendra Pal Gautam) पर हिंदू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu President of India) ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही नए समाज कल्याण मंत्री का ऐलान कर सकते हैं। मंत्री पद को लेकर कई नए नाम बताए जा रहे हैं। प्रमुख दावेदारों में पूर्व मंत्री राखी बिड़लान का भी नाम सामने आ रहा है।
President accepts the resignation of Delhi Minister Rajendra Pal Gautam, with immediate effect pic.twitter.com/OvcQ4oRPKp
— ANI (@ANI) October 18, 2022
हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगने पर दिया था इस्तीफा
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कद्दावार नेता राजेंद्र पाल गौतम (AAP Leader Rajendra Pal Gautam) पर हिंदू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य दलों ने भी राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने खोला था मोर्चा
दरअसल, 5 अक्टूबर को करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में 'मिशन जय भीम' कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शपथ ली गई थी। इसके पाद सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ लेने संबंधी वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई थी।
भाजपा का दावा, दबाव बनाने के चलते हुआ इस्तीफा
इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने जुबानी हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार का जमकर विरोध किया था। इतना ही नहीं वायरल वीडियो को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Delhi State BJP President Adesh Gupta) ने कहा था कि लगभग 10 हजार की भीड़ में राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपमान का भाव दिखाया है। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर इस्तीफा का दबाव भाजपा नेता बनाने लगे थे। भाजपा का मानना है कि दबाव बनाने के चलते ही राजेंद्र पाल गौतम को इस्तीफा देने पड़ा था।
