Move to Jagran APP

दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार बदमाश को पकड़ने में लगी दो राज्यों की पुलिस, कानपुर में मामा के घर से हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की कस्टडी से शनिवार को फरार हुए शातिर बदमाश रोहित को नजीराबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जेके नहरिया रोड के पास रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित यहां किदवई नगर में रहने वाले अपने मामा के घर आया था।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 03:39 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 03:39 PM (IST)
दिल्ली पुलिस की कस्टडी से फरार बदमाश को पकड़ने में लगी दो राज्यों की पुलिस, कानपुर में मामा के घर से हुआ गिरफ्तार
आरोपित के खिलाफ दिल्ली के थानों में दर्ज हैं लूट और चोरी के 10 मुकदमे।

दिल्ली/ कानपुर, जागरण संवाददाता। दिल्ली पुलिस की कस्टडी से शनिवार को फरार हुए शातिर बदमाश रोहित को नजीराबाद पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने जेके नहरिया रोड के पास रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपित यहां किदवई नगर में रहने वाले अपने मामा के घर आया था।नजीराबाद थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया की पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र का रहने वाला रोहित शातिर चोर व लुटेरा है। उसके खिलाफ दिल्ली के थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

loksabha election banner

शनिवार को दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस ने रोहित को लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। न्यू अशोक नगर थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को दिल्ली पुलिस को रोहित की लोकेशन कानपुर की पता चली। इस पर कानपुर पुलिस से संपर्क किया।

चूंकि रोहित के मामा का घर किदवई नगर थाना क्षेत्र में है, लिहाजा किदवई नगर पुलिस के साथ ही साउथ जोन की अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया। रविवार रात रोहित नजीराबाद थाना क्षेत्र में जेके नहरिया रोड पर पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम उसे लेकर वापस जाएगी और कोर्ट में पेश करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.