Move to Jagran APP

दिल्ली के गाजीपुर में यूपी गेट पर पुलिस की सख्ती, जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

गाजीपुर में यूपी गेट पर वाहनों को जांच के बाद ही जाने दिया जा रहा है। रविवार को भी पुलिस चेकिंग कर रही है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 01:03 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 01:03 PM (IST)
दिल्ली के गाजीपुर में यूपी गेट पर पुलिस की सख्ती, जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश
दिल्ली के गाजीपुर में यूपी गेट पर पुलिस की सख्ती, जांच के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश

नई दिल्ली/गाजियाबाद/नोएडा, जेएनएन। उतर प्रदेश में लॉकडाउन के चलते दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यूपी गेट पर रविवार को भी पुलिस चेकिंग कर रही है। जांच के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। सिर्फ जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की इजाजत है। 

loksabha election banner

ये जांच यूपी पुलिस की तरफ से किया जा रहा है। दरअसल, यूपी में शनिवार और रविवार पूर्ण लॉकडाउन के चलते वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। गैर जरुरी सेवाओं वाले लोगों को आने-जाने की इजाजत नही दी जा रही है। 

वहीं, यूपी में 55 घंटे की बंदी के कारण रविवार को भी दिल्ली से जुड़ी यूपी की सभी सीमाएं सील हैं। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग और पासधारक लोगों को आवाजाही करने की इजाजत है। इससे पहले शनिवार सुबह ही नोएडा और गाजियाबाद की सीमाओं पर दिल्ली से आने वालों की गहन जांच हुई। इस दौरान गाजियाबाद के यूपी गेट व नोएडा के डीएनडी फ्लाईवे पर सुबह और शाम में जाम की स्थिति बनी। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रहीं।

हालांकि, नोएडा में आम दिनों की अपेक्षा ट्रैफिक का दबाव कम नजर आया। पुलिस मुस्तैद दिखी व ड्रोन से निगरानी की गई। वहीं गाजियाबाद के यूपी गेट एवं भोपुरा सीमा पर दोपहर में दिल्ली जाने वालों पर सख्ती नहीं दिखी, लेकिन वापसी में उन्हें जिले में प्रवेश नहीं दिया गया। महाराजपुर सीमा को पूरी तरह से बंद रखा गया। जरूरी सेवा से जुड़े लोग भी यहां से दिल्ली आवाजाही नहीं कर सके।

लॉकडाउन में पुलिस ने दिखाई सख्ती, पार्टी कर रहे आठ युवक पकड़े

गाजियाबाद पुलिस ने शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने 998 वाहनों का चालान व आठ वाहन सीज कर दिए। इसके अलावा पुलिस ने कविनगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात को लॉकडाउन का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे आठ युवकों को पकड़ लिया। कई दुकानदारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दिनभर नाकाबंदी कर बेवजह सड़क पर निकलने वाले वाहन चालाकों पर कार्रवाई की। जिन दुकानदारों नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोली पुलिस ने उन दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस ने जरूरी वस्तुओं के वाहनों को आने-जाने दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.