दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 10 लाख नकली नोट के साथ एक शख्स गिरफ्तार
पुलिस की स्पेशल सेल ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से एक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा रैकेट के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है।
By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 12:20 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 12:20 PM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से एक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा रैकेट के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो हजार रुपए के दस लाख नकली नोट बरामद किए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इससे पहले मई 2018 में भी दिल्ली पुलिस ने सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए थे। ये सभी नोट दो हजार के थे। पुलिस ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल के मालदा और भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते से यह शख्स नकली नोट का कारोबार करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें