विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस ने देश की आदिवासी बेटी का अपमान किया', सोनिया गांधी के 'Poor Lady' वाले बयान पर बोले PM मोदी

Published: Fri, 31 Jan 2025 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2025 06:33 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका में एक रैली को संबोधित किया। ...और पढ़ें

दिल्ली के द्वारका में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली।
दिल्ली के द्वारका में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली।

HighLights

  1. दिल्ली के द्वारका में पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली को किया संबोधित
  2. सोनिया गांधी के बयान को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी इसी क्रम में शुक्रवार को द्वारका में एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आपदा वाले खुद को दिल्ली का और कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस का अहंकार आज फिर देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने भाषण में देश के विकास और विकसित भारत की रूपरेखा पेश की। मातृभाषा हिंदी नहीं होने के बावजूद उन्होंने शानदार भाषण दिया। शाही परिवार का एक सदस्य ने इन्हें बोरिंग भाषण कहा। दूसरे ने थकी हुई कहा। यह देश के अनुसूचित जाति जनजाति का अपमान है। कांगेस हमेशा आगे बढ़ने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति के लोगों का अपमान करती है।"

हार के डर से दोनों अहंकारी आपस में मिल गए: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हार के डर से दोनों अहंकारी आपस में मिल गए हैं। इसलिए दिल्ली वालों को सावधान रहना होगा। मैं आपकी सेवा करना चाहता हूं। समय देना चाहता हूं। पांच फरवरी को ढोल थाली बजाते हुए लोकतंत्र का उत्सव मनाइए। पांच फरवरी दिल्ली का भाग्य बदलने, आपदा से मुक्ति का दिन है।

उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली को तकरार वाली नहीं बल्कि तालमेल वाली सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि आपने कांग्रेस की सरकार देखा, फिर दिल्ली पर आपदा वाले कब्जा कर लिया। अब डबल इंजन की सरकार बनाकर हमें काम का मौका दें।

यशोभूमि के निर्माण से लोगों को रोजगार मिला: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा।

आपदा वाले बस लड़ते रहेंगे: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "मैं गारंटी देता हूं कि दिल्ली में भाजपा सरकर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आपदा वाले केंद्र सरकार से, हरियाणा सरकार से यूपी सरकार से लड़ते रहेंगे। यदि यही आपदा वाले रहे तो दिल्ली विकास में पिछड़ती चली जाएगी। यहां तकरार नहीं तालमेल वाली सरकार चाहिए। हमें लूट और झूठ की आपदा से दिल्ली को मुक्त करना है। आपदा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है। 

जितना जल्दी हो आपदा वालों से मुक्ति पा लें: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वोटिंग में अब केवल पांच दिन शेष हैं। दिलवालों की दिल्ली ने अब ठान लिया है, आपदा वालों को भगाना है। साथियों जब भी द्वारका आता हूं, भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका की याद आना स्वाभाविक है। गुजरात में द्वारका की सेवा का अवसर, यहां भी द्वारका की सेवा का अवसर चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में चुनाव लड़ने के लिए यहां के लोगों की जेब पर डाका डालते हैं। जितना जल्दी हो इनसे मुक्ति पा लीजिए।

 

आपदा सरकार पर कड़ा प्रहार होगा: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा- दिल्ली में भाजपा सरकार बनते ही आपदा की सरकार पर कड़ा प्रहार होगा। जिन्होंने दिल्ली को लूटा है उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। पहले ही सत्र में कैग की रिपोर्ट रखी जायेगी। इस रिपोर्ट में आपदा सरकार के घोटाले का जिक्र है। वो इसको दबाकर बैठे हैं। दिल्लीवासियों के दिल में आपदा वालों के प्रति घोर नफरत है। बस अब कुछ ही दिन बचा है, इनका कच्चा चिट्ठा लोगों के सामने होगा। आजकल ये लोग झुग्गियों में जाकर भांति-भांति के झूठ फैला रहे हैं।

हम 'जहां झुग्गी वहां पक्का मकान' दे रहे हैं: PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें यही आता है। सच तो यह है कि मोदी 'जहां झुग्गी है वहां पक्का मकान' दे रही है। ऐसा घर जिसमें अपना नल, अपना जल, मुक्त गैस कनेक्शन होगा। कई जगह मकान बनाने का काम चल रहा है। दिल्ली वासियों अब आप अभी मुझे जानते हैं, मेरा अपना कोई घर नहीं है, मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। आपदा सरकार पूरी कोशिश में जुटी है कि आपको पक्का घर नहीं मिले। आपने जो संघर्ष झेला है, मैं नहीं चाहता कि वह आपके बच्चे भी झेले।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव से ठीक पहले AAP को झटका, दिग्गज नेता और विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा