विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, दिल्ली की 10 सड़कें रहेंगी बंद, देखें नाम और समय

By Prateek KumarEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 08:07 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2022 09:00 PM (IST)

Delhi Traffic ALERT दिल्ली यातायात पुलिस ने सेंट्रल विस्टा से जुड़े 10 मार्गों पर शाम छह से नौ बजे तक ...और पढ़ें

सेंट्रल विस्टा उद्घाटन: आठ सितंबर को दिल्ली की 10 सड़कों पर बंद रहेगा यातायात
सेंट्रल विस्टा उद्घाटन: आठ सितंबर को दिल्ली की 10 सड़कों पर बंद रहेगा यातायात

नई दिल्ली [राहुल चौहान]। Delhi Traffic ALERT: केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली सेंट्रल विस्टा परियोजना के एक हिस्से का उद्घाटन बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। उद्घाटन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली यातायात पुलिस ने सेंट्रल विस्टा से जुड़े 10 मार्गों पर शाम छह से नौ बजे तक यातायात को बंद रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान इन मार्गों पर डीटीसी बसों का प्रवेश भी बंद रहेगा। बसों को इन मार्गों से पहले ही दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का अधिक दबाव

आइटीओ डब्ल्यू प्वाइंट, मथुरा रोड, अशोक रो़ड, पृथ्वीराज रोड, अकबर रोड, क्यू प्वाइंट, सुब्रहमण्यम भारती मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, राजेश पायलट मार्ग, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, क्लेरिजेज होटल गोल चक्कर, मान सिंह रोड, जनपथ, मोतीलाल नेहरू मार्ग गोल चक्कर, फिरोज शाह रोड, मंडी हाउस गोल चक्कर और सिकंदरा रोड।

ये मार्ग रहेंगे बंद

  • तिलक मार्ग (सी हेक्सागन से भगवान दास रोड क्रासिंग)
  • पुराना किला रोड (सी हेक्सागन से मथुरा रोड)
  • शेरशाह रोड (सी हेक्सागन से मथुरा रोड)
  • डाक्टर जाकिर हुसैन मार्ग (सी हेक्सागन से सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रासिंग)
  • पंडारा रोड (सी हेक्सागन से सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रासिंग)
  • शाहजहां रोड (सी हेक्सागन से क्यू प्वाइंट)
  • अकबर रोड (सी हेक्सागन से मानसिंह रोड)
  • अशोक रोड (सी हेक्सागन से जसवंत सिंह रोड)
  • केजी मार्ग (सी हेक्सागन से माधवराव सिंधिया मार्ग क्रासिंग)
  • कॉपरनिकस मार्ग (सी हेक्सागन से माधवराव सिंधिया मार्ग क्रासिंग)

इन मार्गों पर डाइवर्ट रहेंगी डीटीसी बस

उद्घाटन समारोह के दौरान डीटीसी बसों के रूट को भी डायवर्ट किया जाएगा। डीटीसी बसों को रिंग रोड, आइपी एक्सटेंशन, आइटीओ, मोरी गेट व आइएसबीटी आदि जगहों से डायवर्ट किया जाएगा ताकि जाम न लगे। नई दिल्ली रेंज के यातायात पुलिस उपायुक्त आलाप पटेल ने बताया कि डीटीसी से राजघाट, जेएलएन स्टेडियम, भैरों रोड और कनाट प्लेस में पार्क एंड राइड की व्यवस्था बनाने की अपील की गई है ताकि सेंट्रल विस्टा देखने आने वाले लोगों को अपने वाहन पार्क कर उद्घाटन स्थल तक पहुंचने की सुविधा मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।