विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saket Court Firing: फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल फरीदाबाद में मिली, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 24 Apr 2023 11:37 PM (IST)

साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कामेश्वर सिंह की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार ...और पढ़ें

फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल फरीदाबाद में मिली, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
फायरिंग में इस्तेमाल पिस्तौल फरीदाबाद में मिली, आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित कामेश्वर सिंह की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार को फरीदाबाद स्थित झाड़ियों से बरामद कर लिया है। साथ ही कोर्ट द्वारा आरोपित कामेश्वर सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच में बरामद पिस्तौल अजय सिंह चौहान के नाम से पंजीकृत पाई गई है। पुलिस ने आरोपित अजय सिंह चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आपराधिक साजिश का हिस्सा होेने के तहत मामला दर्ज किया गया है। अजय कोर्ट में मुंशी का काम करता है। वह पूर्व सैन्यकर्मी है। पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने इन सारी बातों की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आरोपित अजय से मामले में पूछताछ कर रही है।

दक्षिणी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित अजय कानूनी सलाह के लिए आरोपित कामेश्वर सिंह से मिला था। पूर्व सैन्यकर्मी होने के नाते उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल थी और अजय हमेशा इसे साथ लेकर चलता था। वारदात वाले दिन अजय वकीलों के लिए बने गेट नंबर दो के पास से बंदूक लेकर परिसर में दाखिल हुए थे।

आरोप है कि अधिवक्ता की तरह कपड़े पहने होने के कारण अजय की ठीक से तलाशी नहीं ली गई। पुलिस का यह भी कहना है कि इस गेट पर वकील उनकी जांच नहीं करने देते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या मुख्य आरोपित ने साजिशन अजय को वकील की तरह कपड़े पहनने का निर्देश दिया था या नहीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने महिला को गोली मारने के बाद बिहार भागने की योजना बनाई थी। इसके लिए वह फरीदाबाद चला गया था और पिस्तौल वहीं फेंक दी थी जहां से बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल आरोपित की निशानदेही पर पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।