Coronavirus : जेलों में बंद कैदियों को मास्क मुहैया कराए दिल्ली सरकार, HC में दायर हुई याचिका
Coronavirus देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को ही छह मामले सामने आए हैं।
By JP YadavEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 11:22 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 11:22 AM (IST)
नई दिल्ली, एएनआइ। Coronavirus: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को ही छह मामले सामने आए हैं। इस बीच दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के मद्देनजर दिल्ली हाई कोर्ट में एक वकील ने जनहित याचिका दायर की है।
इस याचिका में दिल्ली सरकार को तत्काल निर्देश देने की मांग की गई कि वह सभी कैदियों को फेस-मास्क और हैंड सैनिटाइज़र मुहैया कराए। इसके साथ ही तिहाड़ के साथ अन्य दूसरी जेलों में कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराए। इस याचिका पर आगमी 24 मार्च को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें