विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, पढ़िए- रविवार को कैसा रहेगा मौसम; कब मिलेगी राहत

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sat, 15 Jan 2022 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 09:11 PM (IST)

Delhi Cold Weather दिल्ली में तापमान में गिरावट से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।रविवार को भी हाड़ कंपकंपा देने ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, जानिए अगले एक सप्ताह कैसा रहने वाला है मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, जानिए अगले एक सप्ताह कैसा रहने वाला है मौसम

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क । दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को दोपहर तक धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हल्की धूप तो निकली लेकिन ठंड कम नहीं हुई। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुुरुग्राम के कई इलाकों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी यानी रविवार को भी हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ेगी।मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट से गलन बढ़ेगी। रविवार को भी कोल्ड डे (Cold Day) रहेगा। 17 और 18 जनवरी को सुबह के वक्त मध्यम स्तर का कोहरा पड़ सकता है। 19 जनवरी को घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। जबकि 20 और 21 जनवरी को भी कोहरा लोगों को परेशान करेगा।  

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को भी सर्दी के सितम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले गत 19 दिसंबर को यह सामान्य से 4.7 डिग्री कम दर्ज हुआ था। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो यह इस सीजन का ही नहीं बल्कि पिछले एक दशक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 72 से 100 प्रतिशत रहा।

ठंड ने तोड़ा दस साल का रिकार्ड

इससे पहले शनिवार (15 जनवरी) का दिन इस सीजन का ही नहीं, पिछले 10 साल का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। सुबह घना कोहरा रहा तो दिन भर बादल छाए रहे। एक बार भी सूरज के दर्शन नहीं हुए। आलम यह रहा कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी दिल्ली वासी ठिठुरन एवं गलन महसूस करते रहे। गर्म कंपड़ों और रजाई-कंबल में भी कंपकंपी छूटती रही।अभी अगले दो दिन और दिल्ली में विभिन्न जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।बता दें कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो तो उसे कोल्ड डे जबकि सामान्य से 6.5 डिग्री कम होने पर सीवियर कोल्ड डे की श्रेणी में रखा जाता है।